ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से 23 फरवरी को बेरमो जिला बनाने को लेकर गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो के पहल पर बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति प्रतिनिधि मंडल से वार्ता हुई।
जानकारी के अनुसार वार्ता में समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, मुकेश कुमार शामिल थे।

बताया जाता है कि विधायक डॉ महतो ने मुख्यमंत्री सोरेन को बताया कि बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में 80 दिनों से समिति के संयोजक संतोष नायक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे है।
मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर तत्कालीन धरना प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय समिति द्वारा ली गई। साथ हीं विधानसभा से बोकारो जिला उपायुक्त को फोन कर कहा कि प्रशासन का एक प्रतिनिधि को धरना प्रदर्शन स्थल भेजकर तत्काल धरना समाप्त करने का अनुरोध किया गया।
![]()













Leave a Reply