Advertisement

झामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया न्याय-यात्रा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय-यात्रा निकाली जा रही है।

इसे लेकर झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के नेतृत्व में 23 फरवरी को देर शाम पेटरवार प्रखंड के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी सहित चलकरी दक्षिणी में न्याय यात्रा निकाला गया।

इस अवसर पर प्रचार यात्रा वाहन के मध्यम से जगह जगह रहिवासियों को एकत्रित कर बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम को किस तरह एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने उपरोक्त पंचायतों में कई जगह आबादी वाले इलाके में जाकर रहिवासियों को केंद्र की षड्यंत्रकारी नीति को बताया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा कहा गया कि हेमंत सरकार द्वारा जनता से किये गए वादे पूरी करने लगे तो विरोधी खेमा घबरा गई। इसी के परिणामस्वरूप ऐसी घिनौनी चाल चली गयी। टीम में झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव ललन सोनी, मीडिया प्रभारी विक्की आनंद, सुभाष गोप, बुधन रजवार, विवेक मिश्रा आदि शामिल थे, जबकि जगह जगह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता भी जुटते रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *