Advertisement

पंचायत भवन में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिलाध्यक्ष बने योधन नायक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक 22 फरवरी को बोकारो जिला के हद में गोविंदपुर सी पंचायत भवन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बैठक की शुरुआत समाज के आराध्य भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंगठन के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बोकारो जिला संरक्षक भुवनेश्वर साहू ने किया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन तेली समाज को एकजुट और जागरुक करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि तेली समाज लगातार राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है।

इसका प्रमुख कारण तेली समाज में एकजुटता और राजनीतिक चेतना की कमी है। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि देश की एक राजनीतिक पार्टी तेली समाज को अपना बंधुआ वोटर समझती है। बाकी पार्टियां पराया वोटर बोल कर हक अधिकार से वंचित रखना चाहती है। ऐसे में तेली समाज को एकजुट होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संगठित रहने पर ही सभी पार्टियां आपको सम्मान देगी।

बैठक में उन्होंने शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए अपने अपने बच्चो को शिक्षित करने की अपील की। इस अवसर पर बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमे बोकारो थर्मल रहिवासी योधन नायक को सर्वसम्मति से बोकारो जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

इसके अलावे भुनेश्वर साव को जिला संरक्षक चुना गया। बैठक में जल्द से जल्द बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में बैठक कर महासंगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों का चयन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी अशोक कुमार साव, महादेव साव, जानकी साव, दिनेश्वर नायक, राजेश साव, बिनोद कुमार साव, विकास कुमार साव, सुदामा कुमार साव, विष्णु साव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *