एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में 22 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 23 फरवरी से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व सरकार को घेरने को लेकर गहन मंथन किया गया।
उक्त बैठक में राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, राज्य में बिगड़ती विधि व्यवस्था पर खासतौर से चर्चा की गयी। इसके अलावा भू-माफियाओं द्वारा भू-स्वामियों का शोषण तथा अवैध उत्खनन को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनायी गयी।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व् विधायक बाबुलाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी, नीरा यादव, बिरंची नारायण, अपर्णा सेनगुप्ता, राज सिन्हा, जयप्रकाश भाई पटेल, कर्मवीर सिंह, नागेंद्र त्रिपाठी, किशुन दास, नारायण दास, पुष्पा देवी, अमित कुमार मंडल, मनीष जयसवाल, केदार हाजरा, नवीन जयसवाल, समरी लाल, शशिभूषण मेहता, नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, अनंत ओझा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply