Advertisement

ओवरब्रिज के समीप हाईवा की ठोकर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो-डुमरी मुख्य पथ पर बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो ओवरब्रिज के समीप हाइवा ने स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना 20 फरवरी की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार फुसरो ओवरब्रिज के समीप हाइवा क्रमांक-JH 09AB/5973 ने स्कॉर्पियो क्रमांक-JH10 BF/3265 को जोरदार टक्कर मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गिरिडीह से राँची की ओर जा रहा था। वही फुसरो की ओर से आ रही हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कॉर्पियो में बैठे सवार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय रहिवासियों की मदद से केंद्रीय अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया गया है।

उक्त घटना के बाद स्थानीय रहिवासी यहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित धरणार्थियों को शांत कराने की कोशिश में लगे रहे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *