एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोकारो जिला की ओर से 20 फरवरी को केबी कॉलेज बेरमो के नवनियुक्त प्राचार्य लक्ष्मी नारायण राय का पुष्प गुछ देकर स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि, प्राचार्य लक्ष्मी नारायण राय विगत 34 वर्षों से केबी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के व्याख्याता रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन के अमूल्य समय को शिक्षक के रूप में कॉलेज को प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को उनसे 2007 बैच के अभाविप कार्यकर्ता एवं वर्तमान के कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वागत किया एवं बोकारो जिला के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज को पूर्व की भांति नियंत्रित करने का आश्वासन उन्होंने दिया। साथ ही पीजी की पढ़ाई जो कई वर्ष पूर्व बंद हो चुकी है उसे पुनः प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता भरत वर्मा, मुकेश कुमार, रंजीत एवं वर्तमान कार्यकर्ता विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय सह संयोजक विवेक पाठक, जिला संयोजक मनजीत सिंह, एसएफडी महानगर प्रमुख कमल सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply