Advertisement

कसमार में एलआईसी बीमा सेवा केंद्र का उद्घघाटन

केंद्र खुलने से रहिवासियों को मिलेगा बेहतर लाभ-आशीष कुमार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार में 19 फरवरी को एलआईसी बीमा सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन एलआईसी बेरमो के सहायक शाखा प्रबंधक सेल्स आशीष कुमार तथा विकास अधिकारी अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सहायक शाखा प्रबंधक सेल्स आशीष कुमार ने कहा कि पूर्व में यहां के रहिवासी पॉलिसी जमा करने के लिए जाते थे। इससे उन्हें अतिरिक्त समय की बर्बादी और परेशानी होती थी। कसमार में सेवा केंद्र खुलने से अब कसमार क्षेत्र के पॉलिसी धारकों को काफी सुविधा होगी।
सेवा केंद्र संचालक सह अभिकर्ता विनय कुमार ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक पॉलिसी धारको को समय पर बीमा राशि जमा करने का अवसर मिलेगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा तेजनारायण महतो, ब्रजेश कुमार महाराज, तेजू प्रजापति, दुर्गा चरण प्रजापति, प्रवीण कुमार जयसवाल, चंद्रमोहन महतो, सूरज प्रकाश जयसवाल, धनलाल कपरदार, प्रिया देवी, रेणु देवी, राजेश कपरदार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *