मर जाउं तो अर्थी डोली को श्मशान घाट तक जाने भर रास्ता दे दी जाय-धरनार्थी
पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से की हस्तक्षेप कर समस्या समाधान की मांग
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति की बैठक शुरू होने से पहले पंचायत समिति सदस्यों ने अनुसूचित जाति परिवार के महिलाओं द्वारा रास्ता की मांग को लेकर प्रखंड परिसर पर एक सप्ताह से धरना दे रहे धरणर्थियों से 17 फरवरी को मुलाकात की। धरना में बैठे अनुसूचित जाति की महिलाओं की समस्या से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि अवगत हुए। साथ हीं उनकी मांगों का समर्थन किया।
जानकारी के अनुसार धरना दे रहे अनुसूचित जाति के महिला-पुरुष भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार, भीम आर्मी महिला मोर्चा लातेहार जिलाध्यक्ष अनीता देवी, देवकी देवी, प्रीति देवी, रिंकी देवी, बीना देवी, अनीता देवी, भुखनी देवी, कुंती देवी, कुर्मी देवी, रुद्रा देवी, सुधनि देवी, तुलसी राम, विश्वनाथ बैठा, आदि।
प्रमोद रजक, प्रमोद बैठा, पंचु बैठा, धनेश्वर बैठा, विराजो देवी, रामजी लोहरा, राजेंद्र लोहरा, जितेंद्र लोहरा, शंकर लोहरा आदि ने बताया कि एक बार अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक मिलने आए थे। उनसे बोले थे कि हम सबका आने जाने का रास्ता बंद हो गई है। कहा कि उनका लगभग पच्चीस तीस घर का परिवार इस रास्ते से आना जाना करते हैं। आने जाने के लायक रास्ता छोड़वा दिजिए।
धरना पर बैठी महिलाओं ने द्रवित लहजे में कहा कि हम सभी केवल इतना ही रास्ता मांग रहे हैं कि जब मर जाएं तो हमारी अर्थी डोली को श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ता मिल जाए। साथ ही इसी रास्ते से बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं, उन्हें जाने मे कोई दिक्कत नहीं हो।
धरणर्थियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि धरना के एक सप्ताह होने को हैं, लेकिन हम अनुसूचित जाति के परिवार की समस्याओं पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। हम अनुसूचित जाति से हैं इसलिए हमें अपने ही हाल पर छोड़ दिया गया है।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इनकी मांग जायज है। इनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की जरूरत है। कहा गया कि धरना में बैठी महिलाएं गरीब परिवार से आती हैं। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली महिलाएं हैं।
कहा गया कि महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ धरना पर लगातार बैठ रही हैं, इन्हें काफी दिक्कत है। पंचायत प्रतिनिधियों ने जमीन मालिक से भी आने जाने के लिए रास्ता दीए जाने का आग्रह किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने लातेहार के जिला उपायुक्त गरिमा सिंह से हस्तक्षेप कर रास्ता की समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है।
धरणार्थियों को समर्थन देने वालों में प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, बलकु मुंडा, नीलम देवी, मनीता देवी, तारा देवी, शंकर गंझु, मनोहर भगत, अनुरोध कुजूर, बुधन गंझु, लीलामनी कुमारी, सुशीला टोपनो, संगीता देवी, रिंकी उरांव, सुनीता देवी, अनिता देवी, गीता देवी, अशोक भुइंया, लीलावती देवी, राजू उरांव, शिकेश्वर यादव, नागेश्वर गंझु, करण लोहरा समेत कई ग्रामीण प्रतिनिधि शामिल थे।
132 total views, 2 views today