Advertisement

ओड़िशा के युवाओं द्वारा पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडल मार्च

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। आज का दिन भारत माता के लिए अत्यंत दु:खद दिन है। ज्ञात हो कि, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले में भारत माता के 40 सपूत शहीद हो गये थे।

आज बसंत ऋतू आगमन का पांचवां दिन है। प्रदेश के कोने-कोने में विद्यादात्री मां सरस्वती की पूजा की जा रही है। दूसरी ओर, ओडिशा के युवा इस दिन को प्रेम दिवस के रूप में भी मना रहे हैं। जबकि देश इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रहा है।

भारत माता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 40 वीर सैनिकों की याद में क्योंझर जिला के हद में जोड़ा शहर के विभिन्न संस्थानों के युवा शहीदों की तस्वीरों और तिरंगे झंडों से सजे चार पहिया वाहन नागरिक सुरक्षा संघ के तत्वावधान में हाथों में मोमबत्तियां लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते दिखे। जय एवं शहीदो अमर रहे।

ओडिशा के युवाओं के मन में भारत माता के प्रति प्रेम और मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले जवानों और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति ने एक पल के लिए सभी नगरवासियों के हृदय को द्रवित कर दिया। बताया जाता है कि बोलानी टाउनशिप के शांतिनगर में भी संध्या 6 बजे नागरिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान में पुलवामा में शहीद वीर जवानों के शहादत दिवस पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।उपस्थित सदस्यों ने भारत माता की जय, वीर सैनिक अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये।

विदित हो कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के गाड़ियों पर आंतकवादी हमला किया गया था। जिसमे हमारे चालीस जवान शहीद हो गए थे। युवाओं की इस पहल को शहर के रहिवासियों ने जमकर सराहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *