Advertisement

पलक झपकते बोकारो थर्मल सेन्ट्रल मार्केट के समीप से बाइक चोरी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। रांची से बस से आ रही अपनी पुत्री को लेकर बोकारो थर्मल सेन्ट्रल मार्केट पहुंचे नावाडीह के पलामू रहिवासी की पलक झपकते बाइक चोरी हो गयी। घटना 13 फरवरी की संध्या लगभग 6:30 की बतायी जा रही है। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय बोकारो थर्मल पुलिस को दे दी है।

इस संबंध में पीड़ित बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट असनाटांड़ पलामू रहिवासी आलम महतो ने बताया कि वह रांची से जानकी बस से आ रही अपनी पुत्री को लेने बोकारो थर्मल आया था। पुत्री के पहुंचने के बाद वह थाना के समीप हनुमान मंदिर के सामने सेन्ट्रल मार्केट से सटे अपनी ब्लू रंग की हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक क्रमांक JH09Y/5170 खड़ी कर मार्केट से सामान खरीदने गया।

थोड़ी देर बाद लौटकर आने के बाद पाया कि उसका उक्त बाइक चोरी हो गया है। उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका बाइक नहीं मिला। उसने इसकी सूचना तत्काल बोकारो थर्मल पुलिस को दे दी है।

पीड़ित आलम महतो के अनुसार चोरी गये बाइक का चेसिस क्रमांक-MBLHA18BFEHJ36907 तथा इंजिन क्रमांक-HA10EREHJ70648 है। चोरी गये बाइक की तलाश बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही है। इसे लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। समाचार प्रेषण तक लापता बाइक का सुराग नहीं मिल पाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *