रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड भाजपा की ओर से गांव चलो अभियान के तहत 11 फरवरी को प्रखंड के सभी पदाधिकारी के साथ कसमार चट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां उनके विचार तथा आदर्श को अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व बोकारो जिला 20 सूत्री समिति उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो को अपनाकर केंद्र सरकार अंतोदय को आधार मानकर काम कर रही है। सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लाभ लेने हेतु प्रेरित करे।
उन्होंने क्षेत्र में दीवाल लेखन एवं घर-घर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ जनसंपर्क कर मोदी सरकार के उपलब्धियों पर बात किया तथा पुनः मोदी को लाना है, तीसरी बार इस पर चर्चा हुई। साथ हीं नव मतदाता एवं बुजुर्गों को मोदी सरकार के किए कामों को लेकर चर्चाएं हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण नायक, बोकारो जिला कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार स्वर्णकार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, महामंत्री परमेश्वर नायक, आनंद महतो उपाध्यक्ष सह अभियान के संयोजक भवानी प्रसाद मुखर्जी, आदि।
सह संयोजक प्रताप सिंह, बूथ संयोजक एवं उपाध्यक्ष अनीश जयसवाल, शंकर सेन, जमुना सिंह, राजू पाल, समीर डे, वासुदेव पाल, सीताराम सिंह, महादेव सिंह, सुरेश डे, भोलानाथ पाल, बहादुर डे, शिवनाथ डे, नेपाल डे, रामलाल ठाकुर, अजय ठाकुर, सुरेंद्र महतो, कैलाश महतो आदि दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply