Advertisement

सांसद और विधायक ने सड़क निर्माण योजनाओं का किया शिलान्यास

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह सांसद एवं गोमियां विधायक के द्वारा संयुक्त रूप से 11 फरवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 10 सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास के अवसर पर सांसद ने कहा कि तेनुघाट से जेल तक अत्यंत जर्जर सड़क का चिर परिचित मांग था। उन्होंने कहा कि पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में करोड़ो की लागत से विभिन्न पथों का सुदृढीकरण किया जायेगा।

तेनुघाट चांपी मार्ग से कटहल टांड़ तक पथ निर्माण, तेनुघाट चौक से जेल भाया घरवाटांड़ तक, एनएच 23 लुकैया से बांगा स्कूल भाया अंबाडीह तक, लुकैया से कोजरम तक, पुटाकडीह जोड़ा महुआ से उत्तासारा, एनएच 23 से बारसोघा, पतकी पथ से बग जोबरा तक, गागा पथ से कोडरमा तक, गागा पथ से मारूदारू कटम कुल्ली तक सड़क निर्माण होना है।

मौके पर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति मुन्ना श्रीवास्तव, रितेश सिन्हा, अजीत पांडेय, झरी तुरी, मंटू यादव, राजेश कुमार, चंद्रिका यादव, पप्पू यादव, सुनील महतो सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *