Advertisement

भाजपा अंगवाली मंडल में गांव चलो अभियान की शुरुआत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा अंगवाली मंडल द्वारा 9 फरवरी को बेरमो विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई।

भाजपा नेता अंगवाली मंडल प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह एवं मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा की अगुवाई में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार 400 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनेगी।

सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के हर वर्ग को योजना के माध्यम से लाभान्वित किया है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला योजना, नारी अस्मिता की रक्षा के लिए हर घर शौचालय योजना, कोरोना काल में केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं खाद्य संबंधी आपूर्ति, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बेरमो विधानसभा के घर-घर तक यह जानकारी पहुँचाना है।

मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर गाँव-गाँव जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को बताएँगे। साथ ही, रात्रि प्रवास भी गाँव में किया जाएगा।

मौके पर ज़िप सदस्य माला देवी, शक्ति केंद्र चांपी के प्रभारी सूरजमल नायक, मंडल महामंत्री मनोज ठाकुर, शक्ति केंद्र संयोजक शंकर यादव, सह संयोजक सोहन गंझु, अरूण महतो, मंटू कुमार शर्मा, वकील प्रजापति, हीरालाल माँझी, दिलेश्वर सिंह, काशी प्रजापति, रूपलाल महतो, भुवनेश्वर महतो, सुरेश गंझु, राजकुमार महतो, दिलेश्वर सिंह, अयोध्या प्रजापति, दीपक ठाकुर, संतोष प्रजापति, वकील गंजू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *