Advertisement

बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना 66वां दिन भी जारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सन्तोष नायक का 66वां दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रति दिन समर्थनकर्ता का कारवां बढ़ता जा रहा है।

धरना स्थल पर 9 फरवरी को कुंदा पंचायत के मुखिया आदित्य कुमार महतो ने बताया कि बेरमो जिला बनता है तो हमारे आस पास के पंचायत को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेरमो अनुमंडल अभी के समय मे काम से पहुंचने मे लगभग साठ किलोमीटर दुरी तय करना पड़ता है, जबकि बोकारो जिला मुख्यालय जाने मे तो और भी अधिक दुरी तय करना पड़ता है।

मुखिया ने कहा कि यदि बेरमो अनुमंडल जिला बन जाता है तो आसपास के आम रहिवासियों को आसानी होगी। ज्ञात हो कि, धरना स्थल पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा और महासचिव वकील प्रसाद महतो का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

वही इस मौके पर आजसू नेता व् समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, बैजनाथ गोराई, संजय सिंह, बिनोद कुमार, महेन्द्र कुमार, सिकंदर कुमार, तारामंणी भोक्ता, राजकुमार महतो, मृणाल कांति देव, राम बल्लभ महतो, कल्याणी, हसीना खातून, भाष्कर आनन्द सहित कई गणमान्य धरना मे शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *