Advertisement

स्वास्थ्य टीम द्वारा एचडब्लूसी अंगवाली का निरीक्षण, जताया संतुष्टि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीनस्थ अंगवाली उत्तरी स्थित संचालित एचडब्लूसी (स्वास्थ्य उपकेंद्र) का 9 फरवरी को निरिक्षण किया गया। यहां विभागीय स्तर पर स्वास्थ्य टीम द्वारा निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार आरसीक्यूए बोकारो मधुमिता प्रभा, जिला की टीम में सीएचसी पेटरवार के बीएएम उमेश ठाकुर, सीएचओ चांदो निलीमा कुजूर आदि शामिल थी। यहां आरसीक्यूए मधुमिता प्रभा ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण गहनता से किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय, प्रतीक्षालय, शौचालय, जलापूर्ति, वाटर टैंक, प्रसव गृह, वाहन पड़ाव, बागवानी सहित जांच, दवा वितरण एवं अन्य दस्तावेजों के रख रखाव व्यवस्था का जायजा लिया गया। जांच के पहले सीएचसी प्रभारी कुंदन राज, बीपीएम तपेश्वर सिंह आदि भी यहां पहुंचे थे।

मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सीएचओ शीला कुमारी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी बबीता, एमपीडब्लू दिनेश कुमार, सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी, मुनेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *