Advertisement

सेंट्रल कॉलोनी में श्रीरामदूत हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के सेंट्रल कॉलोनी मकोली में 8 फरवरी को श्रीरामदूत हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार रामनवमी सेवा समिति एवं समस्त सेंट्रल कॉलोनी मकोलीवासी की ओर से आयोजित श्रीरामदूत हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सात दिवसीय हवन के साथ पूर्णाहुति कर समापन किया गया। महायज्ञ में पूजा-अर्चना और परिक्रमण को लेकर 8 फरवरी को सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

यहां धर्म नगरी वाराणसी काशी से आये पंडित आचार्य दिनेश शुक्ल सहित आदि पंडितो एवं आचार्यो ने विधिवत पूजन, हवन कराया। साथ हीं कहा कि परमात्मा की स्मरण व भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यज्ञ समापन के बाद भंडारा के मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही महायज्ञ के प्रत्येक दिन वृंदावन से श्रीमद्‌भागवत कथावाचक श्यामा किशोरी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं पाठ कराया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। वही आज भव्य जागरण का आयोजन किया जायगा।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शंभु कुमार झा, उपाध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, सचिव सुनिल सिंह, उपसचिव गणेश यादव, कोषाध्यक्ष रविशंकर ठाकुर, सक्रिय सदस्य अशोक चौहान, परमात्मा सिंह, अनिल मोर्या, दिनेश यादव, धीरज गिरी आदि लगे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *