Advertisement

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से गोमियां व् रामगढ़ विधायक ने की भेंट

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां तथा रामगढ़ विधायक ने झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से भेंट की। विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से 6 फरवरी को रांची स्थित सीएम कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर बधाई दी। गोमियां विधायक ने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से सीएम को अवगत कराया।

इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने सीएम को पत्र सौंपकर बताया कि बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड क्षेत्र के गझंडी से हुरलुगं भाया चतरोचट्टी पथ एवं रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा से गोमियां प्रखंड के हद में ललपनियां भाया बड़की पुनु पथ निर्माण योजना की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।

साथ ही बेरमों अनुमंडल को जिला बनाने के लिए ध्यान आकर्षित करवाते हुए चतरो चट्टी, खैराचातर एवं महुआटांड़ को प्रखंड बनाने की मांग की। साथ ही विधायक ने गोमियां विधानसभा के अन्य कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी मौजूद थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *