Advertisement

गोला में साईकिल से कोयला ढोते राहुल के फोटो ने मचाई धूम

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में रवींद्र ने किया चांदो का प्रतिनिधित्व

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। केरल के वायनाड से सांसद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड दौरा खासे चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बोकारो जिला के हद में पेटरवार चौक पर बीते 4 फरवरी को चांदो पंचायत के प्रतिनिधित्व का दायित्व युवा नेता रवींद्र कुमार सिंह कर रहे थे।

बताया जाता है कि युवा नेता रवींद्र के नेतृत्व में चांदो ग्राम से सैकड़ो बाईक एवं दर्जनों चौपहिया वाहनों पर सवार पार्टी युवकों की रैली जैनामोड़, दांतू होते अपराह्न देर शाम पेटरवार चौक पर अपने प्रिय नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश सहित अन्य का स्वागत किया। इसके पूर्व राहुल ने दांतू मुख्य पथ पर एक होटल पर चाय की चुस्की ली। यहां पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी से भेंट की।

जानकारी के अनुसार राहुल ने दौरे के क्रम में रामगढ़ जिला के हद में गोला के निकट कुछ युवकों द्वारा अवैध रूप से ले जा रहे कोयला लदी साइकिल को भी कुछ दूरी तक ले गये। यह दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर ट्रोल कर रहा है। साथ हीं राजनीतिक गलियारे में खासे चर्चा में है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *