विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां मोड़ के समीप नेहरू ग्राउंड में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से 5 फरवरी को सभा आयोजित की गई। सभा में हजारों की संख्या में रहिवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जय राम महतो ने कहा कि झारखंड एवं झारखंडी नौजवानों के हित की बात कोई नहीं करता।
सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय अध्यक्ष जय राम महतो मौजूद थे। सभा आरंभ होने से पहले झारखंडी लोकगीतों पर उपस्थित जन समूह खूब झूमा। यहां वक्ताओ ने झारखंड हित की बात करते हुए झारखंड सरकार पर हमला बोला। कहा कि घायल झारखंड चीख रहा है। उस चीख को सुनाने आया हूँ।
सभा को संबोधित करते हुए जय राम महतो ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जो पार्टी दारू और मुर्गा पर वोट मांगती है उन्हें कभी वोट मत देना। मैं उन मुद्दों पर बात करता हूँ जो यहां के एमपी और एमएलए कभी नहीं करते हैं। कहा कि यहां के नौजवानों के हित में कभी कोई नेता नहीं सोचते हैं।
कहा कि तेइस साल का झारखंड हो चुका है और परिस्थितियों को देखते हुए जनता की बात दिल्ली में उठा सकूं इसलिए चुनाव लड़ने की बात कर रहा हूँ। गिरिडीह लोकसभा में अपनी दावेदारी पेश कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि आये दिन सड़क पर जितनी घटनाएं घट रही है।
यहां के नवयुवक सड़क दुर्घटना में मर रहे हैं, यह सब दारु के कारण हो रहा है। इसलिए उन पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है, जो दारू और मुर्गा बांटते हैं। अब चुनाव में पैसा नहीं बांट पाएंगे और ना ही दारू। कहा कि अगर वे चुनाव जीते तो 1932 का खतियान जरूर देंगे।
मौके पर केंद्रीय महासचिव मो. फरजान, वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, रिजवान अंसारी, पूजा महतो, सानिया परवीन, संजय महतो, युवा मोर्चा केंद्रीय सचिव सैफ अली, युवा मोर्चा केंद्रीय मंत्री चेत लाल महतो सहित गोमियां प्रखंड के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply