Advertisement

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील लिमिटेड के नये निदेशक प्रभारी बनने पर बीरेंद्र कुमार तिवारी को विप्र समाज द्वारा विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार बीते 4 फरवरी को विप्र समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुकुल ओझा के नेतृत्व में संपूर्ण विप्र समाज द्वारा बोकारो स्टील प्लांट के नवनियुक्त निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी को ढेरों बधाई एवं अनंत शुभकामनाओं के साथ आम का एक पौधा तथा प्रमाण पत्र देकर सर्वोच्च सम्मान विप्र गौरव सम्मान प्रदान कर उन्हें सपत्नीक सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि, संपूर्ण विप्र समाज द्वारा विप्र गौरव सम्मान ऐसे विप्रों को प्रदान किया जाता है जो अपने उत्कृष्ट कार्यों द्वारा राष्ट्र के उत्थान में विशिष्ठ योगदान देकर समाज का मान बढ़ाते हैं। समाज के राज्य एवं बोकारो जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा निदेशक प्रभारी तिवारी के आवास पर उनकी धर्मपत्नी से मिलकर यह सम्मान उन्हें प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई।

सम्मान समारोह में संपूर्ण विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल ओझा, प्रदेश संगठन महासचिव मृणाल कांत चौबे, राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र कुमार पांडेय, पुरोहित संजय पांडेय, दिवाकर दुबे, श्रवण झा, अक्षय कुमार दुबे, बिमलेश पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, संजय मिश्र, राजेश्वर द्विवेदी, पप्पू चौबे, वीरेंद्र चौबे, कृष्ण कुमार पांडेय, अरुण पाठक, सोमनाथ पांडेय, मिली चौबे, मनोज पांडेय, उग्रनाथ झा, मनीष पांडेय, अजय पांडेय, विनोद तिवारी, कुंदन उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्र, शशि कांत मिश्र सहित दर्जनों सम्मानित विप्रगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *