Advertisement

विद्यालयों में अधिक शिक्षक बच्चों की संख्या कम, शिक्षा विभाग का घुट रहा है दम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय महतो टोला ओरमो में बच्चों के अनुपात में शिक्षक अधिक है।

जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 68 है। यहां सात शिक्षक सेवारत हैं। सरकारी मापदंड के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक होना अनिवार्य हैं, लेकिन सरकारी आदेश का कितना पालन नव प्राथमिक विद्यालय महतो टोला ओरमो में हो रहा है। बच्चों के अनुपात में यहां शिक्षक अधिक देखे जा रहे है।

बताया जाता है कि कई बार इस विद्यालय के बारे में विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी उक्त विद्यालय से आज तक कहीं दूसरे विद्यालय में नहीं शिक्षकों को नहीं भेजा गया है।
बताया जाता हैं कि प्रखंड क्षेत्र में कुछ ऐसे भी विद्यालय है जहां बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की कमी है। उसके बावजूद भी शिक्षकों का प्रति नियुक्त नहीं हो पाया है।

इस संबंध में कसमार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर महतो ने 5 फरवरी को बताया कि नव प्राथमिक विद्यालय महतो टोला ओरमो में अधिक शिक्षक पर आश्चर्य व्यक्त किया।

उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीपीओ को इस बाबत निर्देश देते हुए कहा कि जिस विद्यालय में शिक्षक की कमी है, उस विद्यालय में शिक्षको की प्रति नियुक्ती करने का आदेश दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महतो ने कहा कि जिस विद्यालय में बच्चों के अनुपात में शिक्षक अधिक होंगे, उन विद्यालयों के अतिरिक्त शिक्षको का स्थानांतरण किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *