Advertisement

चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व मुखिया ने जताया हर्ष

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चंपई सोरेन के झारखंड के नये मुख्यमंत्री बनने पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया है।

पूर्व मुखिया ने एक भेंट में कहा कि झारखंड की बागडोर नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के हाथ में दिया गया है। सोरेन साफ एवं स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं। झारखंड बनने के समय उन्होंने भी गुरु जी के साथ अपनी भागीदारी निभाई थी। झारखंड बनने में उनका भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।

इस अवसर पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, मिकी विश्वनाथन, गोपाल जी विश्वनाथन, रतन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, विनय कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, शंकु कुमार, डुग्गू कुमार, शिवम कटरियार, श्रुति कुमारी, आर्या अरुण, बिन्नी अंनत, लाल बाबू, टुकटुक कुमार सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद थे। सभी ने चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *