एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव साधु शरण गोप ने 4 फरवरी को बोकारो के सेक्टर 12 मोड़, खुदीराम बोस चौक पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में कांग्रेस समर्थक यात्रा में शामिल होने के लिए उपस्थित थे।
इस अवसर पर यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इंतजार में हजारों की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव साधु शरण गोप ने कहा कि राहुल गांधी तारणहार हैं। देश में रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा की चरमरा रही व्यवस्था से मुक्ति के लिए देशवासियों को अपील करने के लिए राहुल गांधी यह कठिन यात्रा कर रहे हैं। वे इस यात्रा में रहिवासियों से हाथ जोड़कर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने की अपील कर रहे हैं।
गोप ने कहा कि राहुल गांधी के अपील को समझने में देरी हुई तो, देश को बहुत नुकसान होगा। इसलिए देश को बचाना है तो देशवासी एकजुट होकर राहुल गांधी का साथ देकर देश को मजबूत बनने में सहायक बने और धर्म की आड़ में देश को लूटनेवालो को सबक सिखाएं।
![]()













Leave a Reply