सांसद व् विधायक ने की इंटकवेल, गैंगवे एवं पाइप लाइन निर्माण का शिलान्यास
विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। पानी कि किल्लत झेल रहे गोमियां एवं पलिहारी पंचायत के रहिवासियों की समस्या जल्द हीं दूर होगी। उक्त बातें गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 4 फरवरी को डाक बंगला में आमसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बोकारो जिला के हद में गोमियां एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में आजादी के बाद रहिवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। बरसों से यहां के रहिवासी कोनार नदी में इंटक वेल की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ।
जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को गिरिडीह सांसद एवं गोमियां विधायक ने डीएमएफटी मद से लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाली इंटक वेल, गैंग-वे एवं पाइप लाइन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि चुनाव में यहां पानी चुनावी मुद्दा बन चुका था। अब यहां के रहिवासियों को पानी मिलेगा। छह माह में पानी की टंकी बनकर तैयार हो जाएगा।अब पानी के लिए रहिवासियों को भटकना नही पड़ेगा।

विधायक ने कहा कि बहुत पहले ही पानी की समस्या से निजात मिल जाता, किंतु राजनीतिक विद्वेष के कारण काम नही हो पा रहा था। यहां के रहिवासियों के लिए विधानसभा में भी आवाज उठाया गया। कहा कि सभी की मेहनत से अब पानी की समस्या से निजात मिलेगा।
मौके पर बोकारो के जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, पेयजल प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, मुखिया बलराम रजक, पंसस जनक देव, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, वार्ड सदस्य सोनी साहु, समाजसेवी प्रदीप रवानी, आदित्य पांडेय, राजेंद्र रजक, कार्यपालक अभियंता शशि शेखर, शास्त्री शाह, किशोर नायक, प्रभु स्वर्णकार, रविंद्र साहु, दुलाल प्रसाद, दीपक कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply