Advertisement

राहुल की न्याय यात्रा में सैकड़ो समर्थकों के साथ शामिल हुए श्रमिक नेता वरुण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 4 फरवरी को आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बेरमो कोयलांचल के श्रमिक नेता वरुण कुमार सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर श्रमिक नेता सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता व् पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश से मिलकर पदयात्रा में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सिंह ने यहां कांग्रेसी नेता जयराम रमेश से भेंट कर देश की मौजूदा हालात की चर्चा की।

इस अवसर पर श्रमिक नेता सिंह के साथ वकील अंसारी, हरेंद्र सिंह, किशुन मंडल, अशोक ओझा, कृष्णा हरि, एस एम रेड्डी, रिंटू सिंह, चुनचुन सिंह, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद सदीक सहित सैकड़ो शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *