प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में एक फरवरी को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू सत्र में मेट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटप दशम के छात्र-छात्राओं को जूनियर वर्ग नवम के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपस्थित विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक देवब्रत जयसवाल, सचिव सचिन कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी, वर्तमान प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती, सहायक शिक्षक इम्तियाज अंसारी आदि ने अपने अल्प संबोधन में माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटप हुये विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वर्ग दशम के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर बीते माह रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कलाकृति उकेरने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले नौ छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथो कप एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक राम कपरदार, बंधन मरांडी, तिलोचना, शीला कुमारी, अनीसा कुमारी, नंदिनी कुमारी आदि शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply