Advertisement

तेनुघाट जेल में बंदियों के बीच क्रिकेट और शतरंज खेल का आयोजन

जेल बंदियों ने खेले गए मैच में दिखाया अपना हुनर

ममता सिन्हातेनुघाट (बोकारो)। जेल प्रशासन बोकारो द्वारा बंदियों के बीच क्रिकेट और शतरंज खेल का मैच करवाया गया। इसे लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट उपकारा में कारा प्रशासन के द्वारा जेसीबी से मैदान को ठीक करवाया गया और खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 6 टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें आरसीसी टीम और डेल्टा स्पोर्ट्समैन टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में आरसीसी टीम ने डेल्टा टीम को हराकर विजेता बनी। विजेता टीम के कप्तान विजय सिंह को शील्ड दिया गया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अमित कुमार सिंह और मैच का बेहतरीन बल्लेबाज गणपत पासवान को घोषित किया गया।

वहीं आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें रंजीत सिंह और मनीष सिंह फाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबला में रंजीत सिंह ने मनीष सिंह को हराकर विजेता बनने का सम्मान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डालसा बोकारो के सचिव सुश्री निभा रंजन लकड़ा ने कहा कि इस तरह के खेल से जेल में बंद बंदियों को प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे वह बाहर जाकर एक अच्छा नागरिक बन कर रहे और दूसरों को भी गलत कार्य करने से रोके।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर डालसा सचिव निभा रंजन लकड़ा, न्यायिक पदाधिकारी तबिंदा खां, पैनल अधिवक्ता आनंद वर्धन एवं उपस्थित अधिवक्तागण के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी तेनुघाट उपकारा के जेल अधीक्षक अरूणाभ ने 31 जनवरी को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *