Advertisement

बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर 57वां दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 57वां दिन भी जारी रहा।

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय तेनुघाट के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सन्तोष नायक बीते 57 दिन से धरना पर बैठे है। इस धरना प्रदर्शन पर बैठे नायक ने 31 जनवरी को कहा कि यह समिति गैर राजनीतिक मंच है। सभी दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता से अपील है कि जिला की मांग कोई व्यक्ति विशेष का नही है। इस आंदोलन में सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि बीते 29 जनवरी को बेरमो बंद के दौरान सभी ने बंदी में जनभागीदारी दिखाई है। इसके लिए सभी को साधुवाद देता हूँ। जानकारी के अनुसार आंदोलनकारी नायक को रात्रि सहयोगी के रूप में समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, तेनुघाट पंचायत मुखिया पति मुन्ना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार लगातार साथ निभा रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो, जीप अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, राम किंकर पांडेय, मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं जीप सदस्य माला कुमारी का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

धरना प्रदर्शन के 57वें दिन धरना स्थल पर गोपाल साव, शालिग्राम प्रसाद, विनोद गुप्ता, संजय डे, अरुण महतो, पंकज पाठक, मिथलेश कुमार, नरेश साव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *