प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में बेरमो विधानसभा अंतर्गत भाजपा अंगवाली मंडल पदाधिकारियों की बैठक 31 जनवरी को चलकरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने की।
बैठक में मुख्य रूप से गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के लिए अंगवाली मंडल के सभी दस शक्ति केन्द्रों में क्रमशः प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किये गए। बैठक का संचालन महामंत्री मनोज ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सूरज मल नायक, मनोज ठाकुर, हरेंद्र मंडल, राजकुमार ठाकुर, विनोद केवट, रामदेव केवट, राजेन्द्र दसौंधी, ब्रजेश दसौंधी, जीतलाल सोरेन, सुखनाथ मुर्मू, संजय कपरदार, बजरंगी मिश्रा, वासुदेव महतो, भूषण महली, सोहन गंझू, बहादुर मुर्मू, देवीलाल सोरेन, मनोज यादव, रंजीत नायक, विकास शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply