Advertisement

महिला अत्याचार रोकने को लेकर महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। महिलाओं के साथ आयेदिन हो रहे अत्याचार को रोकने को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु कलस्टर की महिलाओं ने 29 नवंबर को जागरूकता रैली निकाली।

जानकारी के अनुसार रैली के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न नारे लगाए गए। सहेंगे नहीं, कहेंगे चुप्पी तोड़ेंगे। महिलाओं मे हो रहे हिंसा की रोकथाम के लिए बदलाव की जरूरत है।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा कहा गया कि महिला हिंसा को सहते हुए किसी से कुछ कह नहीं पाती। इसलिए जेंडर सीआरपी की महिलाओं ने गली गली मोहल्लों मे महिलाओं और बच्चों को जागरूक कर रही है। ताकि महिला अपने लिए लड़ सके।

रैली में क्लस्टर अध्यक्ष यसोदा गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, जेंडर सीआरपी रीना दास, गीता देवी, पुनम सिद्दू, हीरामनी बारला, डालसा से पीएलवी दिल बहादुर, सुनीता तिर्की, ग्रेस बोदरा, सुनीता दास, नंदनी देवी, फातिमा खातून, शीला दास, विभा मिश्रा, कुनी जेराई सहित महिला समूह की दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *