Advertisement

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के बालीझोर पंचायत में 29 नवंबर को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे।

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन व अन्य ने बीडीओ अनुज बाण्डों की अगुआई में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को दी गई।

साथ ही अबुआ आवास योजना, मनरेगा योजना, स्वरोज़गार, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, पशु पालन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन समेत संबधित विभागीय योजनाओं के लाभ की जानकारी मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष सुरेन ने दी।

इस दौरान उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक रहिवासियों को लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकारी मामलों से जुड़े ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का भी निष्पादन किया गया। इस दौरान ग़रीब व ज़रूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बीडीओ वाण्डों ने कहा कि झारखंड सरकार के लाभकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के सभी रहिवासियों को लेनी चाहिए। शिविर में उपरोक्त के अलावा बालीझोर मुंडा, गस्वा बारजो, मुखिया रवि सामद, 20 सूत्री सदस्य सन्यासी राम, समाजसेवी नौशाद अख्तर, प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, अशोक दास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *