Advertisement

ओड़िशा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक्जीक्यूटिव क्लास की खिड़की क्षतिग्रस्त

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। ओडिशा के राउरकेला-भुवनेश्वर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के एक एक्जीक्यूटिव क्लास कोच की खिड़की का शीशा उस समय क्षतिग्रस्त हो गया जब ढेंकनाल-अनुगुल रेलवे सेक्शन में मेरामंडली और बुधपंक के बीच ट्रेन पर पत्थरों से हमला किया गया।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के अनुसार घटना की सूचना ऑन-ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एस्कॉर्टिंग स्टाफ ने दी। ईसीओआर ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसे लेकर आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क कर दिया गया है। कटक से एक सहायक सुरक्षा आयुक्त को घटनास्थल पर भेजा गया है। साथ हीं स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

ईसीओआर ने इस बात पर जोर दिया है कि पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईसीओआर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों की पहचान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

ज्ञात हो कि, देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन सौभाग्य से किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पता नहीं देश की जनता कब कुम्भकर्ण की नींद से जागेगी कि ये ट्रेन उनके लिए है और उन्ही के पैसे से बनती है। इसको क्षतिग्रस्त करना खुद का नुकसान करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *