Advertisement

क्रिया के सहयोग से रूपायनी ने चलाया 16 दिवसीय सिग्नेचर कैंपेन अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत में क्रिया के सहयोग से गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था रूपायनी द्वारा 16 दिवसीय अभियान के तहत सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया।

सिग्नेचर कैंपेन अभियान में तेनुघाट के सभी पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजित पांडेय, पेटरवार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं समुदाय के विभिन्न अमन पसंद जनों ने हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार आयोजित सिग्नेचर कैंपेन के दौरान रूपायनी संस्था के किशोरी समूह की किशोरियों ने जेन्डर आधारित हिंसा के रूपों के बारे में बताने वाले पंपलेट बांटे। साथ ही रहिवासियों को जेन्डर आधारित हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट होकर कदम बढ़ने की गुहार लगायी।

इस अवसर पर उपस्थित जनों के हस्ताक्षर भी लिए गये।
आयोजित कार्यक्रम में काजल कुमारी, आँचल कुमारी, मेघा, निशा, अदिति, संस्था सचिव सी ए कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *