Advertisement

रश्मि अग्रवाल ने ग्रहण किया एसडीजेएम का पदभार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव का पदभार 28 नवंबर को रश्मि अग्रवाल ने ग्रहण किया।

मालूम हो कि रश्मि अग्रवाल इससे पूर्व देवघर व्यवहार न्यायालय में थीं, जिनका स्थानान्तरण तेनुघाट में किया गया। वहीं तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू का स्थानांतरण देवघर हो गया है।

जिनका पदभार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव ने ग्रहण किया था।बताया जाता है कि 28 नवंबर को एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने साक्षी श्रीवास्तव से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते समय तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक कर्मी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *