Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूईयां में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की दिलाई गयी शपथ

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूईयां में स्कूल के प्रधानाध्यापक नीमचंद महतो एवं वरीय शिक्षक राजेश कुमार ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की अनुशरण करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बताया कि इन नियमों का पालन करने से हम आने वाले दुर्घटना से बच सकते हैं। हमें हमेशा सड़क के बाएँ तरफ चलना चाहिए। ज़ेबरा क्रॉस पर ही सड़क पार करनी चाहिए। हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट पहनना चाहिए। खड़ी गाड़ी के पास से नहीं गुजारनी चाहिए।

सड़क पार करते समय दोनों ओर देख कर गुजरनी चाहिए। रेलवे गेट बंद हो तो उसे पार नहीं करनी चाहिए, जबतक गाड़ी पार नहीं हो जाती। इन सब छोटी छोटी चीजों से हम अपने और अपने समाज को सुरक्षित रख सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *