Advertisement

पंसस ने प्राथमिक विद्यालय चटुआग का निरीक्षण कर स्वेटर वितरण का दिया निर्देश

स्कूल में धुल फांक रही है स्वेटर और विद्यालय में बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं-अयुब खान

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 28 नवंबर को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चटुआग का निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच स्वेटर वितरण नहीं होने पर पंसस ने नाराजगी जताई।

इस अवसर पर पंसस खान ने कहा कि एक सप्ताह से शित गिरने के साथ क्षेत्र में कनकनी ठंड बढ़ ग्या है। कहा कि चंदवा प्रखंड मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। स्कूल में बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया कि स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच जल्द से जल्द स्वेटर का वितरण करें।

पंसस अयुब खान ने बताया कि स्कूल में तीन शिक्षक मे दो अजीत कुमार सिंह, रुपाली सुमन उपस्थित पाए गए। प्राध्यापक बीनोद राम के बारे में बताया गया कि वह दो दिनों की छुट्टी में हैं।

शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में तीन रुम है। इसमें एक आफिस है। दो कमरों में पढ़ाई का कार्य चल रहा है। एक से आठ तक के बच्चे दो कमरों में ही पठन पाठन कर रहे हैं। बताया गया कि 152 नांमांकित बच्चों में 120 बच्चे उपस्थित पाए गए। शौचालय जर्जर अवस्था में है। इस स्कूल में शिक्षकों का चार पद सृजित है, इसमे एक रिक्त है।

उन्होंने कहा कि स्वेटर वितरित करने के लिए शिक्षा विभाग ने फंड एक सप्ताह पहले ही उपलब्ध करा दिया है, लेकिन स्कूल में स्वेटर धुल फांक रही है। कहा कि हेडमास्टर के खाते में स्वेटर का पैसा शोभा बढा रहा है और विद्यालय में बच्चे स्वेटर के अभाव में ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं।

पंसस खान ने कहा कि कामता पंचायत में स्थित स्कूलो में जल्द ही स्कूल के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण नहीं किया गया तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन से किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *