Advertisement

ईसाई समुदाय ने ख्रीस्त राजा पर्व मनाया

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। ख्रीस्त राजा का पर्व कार्यक्रम 26 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में ईसाई समुदाय द्वारा मनाया गया।

इस अवसर पर ईसाई समुदाय के विश्वासी जनों द्वारा गुवा के वन विभाग कार्यालय स्थित होली फैमिली मिडिल स्कूल गुवासाई से प्रार्थना के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस होली फैमिली स्कूल से निकलकर रेलवे मार्केट होते हुए रोमन कैथोलिक चर्च पहुंचा। जहां रोमन कैथोलिक चर्च के फादर पास्कल भुंईया द्वारा पवित्र ख्रीस्तयांग मनाया गया। जिसमें काफी संख्या में ईसाई समुदाय के विश्वासयों ने भाग लिया।

इस दौरान ख्रीस्त राजा पर्व पर ओलिवर तिर्की, हाविल आइंद, राजू समद, सुमन लकड़ा, कलवर्ट डांहागा, सेलेस्टिन बाड़ा, दीपिका लकड़ा, मोना ग्रांट, मार्गरेट तिर्की, नीलिमा तिग्गा, जसीनता तिग्गा, अनीमा लुगून, पुष्पा एक्का सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *