Advertisement

तेनुघाट में हमारा संकल्प विकसित भारत योजना कार्यक्रम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तहत 26 नवंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम के अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से रहिवासियों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि उज्ज्वला योजन के तहत चार लाभुकों को गैस चूल्हा सहित वितरण किया गया। जिसमें पूजा देवी, रंजू देवी, सोनी देवी, विनीता देवी को उज्ज्वला योजना गैस लाभ मिला। साथ ही उज्ज्वला योजना में वैसे योग्य लाभुकों का भी आवेदन लिया गया जो अबतक वंचित थे।

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजना जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के बारे में रहिवासियों को बताया गया। कार्यक्रम के पूर्व संविधान दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों द्वारा संविधान के प्रति शपथ लिया गया।

मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृष्ण चंद्र दोरोय गुरु, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद गुलाम रसूल, गणेश दास, दामोदर स्वरूप, घलटू प्रमाणिक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *