Advertisement

लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का मंचन

महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का आगाज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में सोनपुरा पंचायत में 26 नवंबर को महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत लिंग आधारित हिंसा के बिरोध में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस संबंध में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने बताया कि महिला हिंसा के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर लिंग आधारित हिंसा पर काबू पाना है। उन्होंने कहा कि असमानता से समानता, सबकी गिनती एक समान मुद्दे पर रहिवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

कहा कि देश में महिलाओं के उपर घरेलू हिंसा, बाल विवाह, यौन हिंसा, दहेज हिंसा, डायन हिंसा के नाम पर शोषण होती रही है, जिसे रोकने के लिए इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष सहयोगिनी द्वारा किया जाता है। बताया कि यह अभियान आगामी 10 दिसंबर तक चलेगा।

सहयोगिनी सचिव ने बताया कि इस दौरान कसमार प्रखंड के विभिन्न गांव में दीवार लेखन, खेल प्रतियोगिता, सेमिनार तथा ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहिवासियों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में 25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच महिलाओं पर लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम आदि।

विभिन्न संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे है। सहयोगिनी द्वारा क्रिया के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में सहयोगिनी की कुमारी किरण, मंजू देवी, अंजली सिंह, अनामिका कुमारी, बेबी कुमारी, मंदाकिनी, नीतू कुमारी, उर्मिला, मुस्कान, योगमाया देवी आदि कलाकार उपस्थित थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *