प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झामुमो के वरीय नेता एवं जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने 26 नवंबर को तेनु-बोकारो नहर के अंगवाली दक्षिणी के रामसिंगबेड़ा टोला में जिला परिषद कोष से स्नानघाट निर्माण का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने बताया कि बीते चुनाव के दौरान उन्होंने रामसिंगबेड़ा की महिलाओं की मांग पर उन्हें आश्वस्त किया था कि यहां स्नानघाट अवश्य बनवाएंगे, जो आज पूरी की। उन्होंने निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत संवेदक को दिया।
मौके पर स्थानीय मुखिया पति अशोक प्रगणैत, अमित सोरेन, संवेदक अश्विनी मिश्रा, सूर्य प्रकाश सहित मुहल्ले की दर्जनों महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply