Advertisement

मनोज कपरदार को मिला 2023 का स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में बगदा निवासी कला समीक्षक, लेखक मनोज कुमार कपरदार को 25 नवंबर को वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित स्पेनिन सहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

मनोज कुमार कपरदार को यह सम्मान झारखंड की राजधानी रांची की प्रतिष्ठित संस्था स्पेनिन द्वारा उर्सूलाईन कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ अशोक प्रियदर्शी ने किया। मुख्य अतिथि सिस्टर डाॅ मेरी ग्रेस और साहित्यकार डॉ माया प्रसाद ने यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पी. के. झा, मुख्य वक्ता डाॅ कमल बोस, संयोजक डाॅ कुमार संजय और उप संयोजक अभिषेक अब्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी सहाय, संजना भट्टाचार्य और निर्मला मुंडा ने की। इस अवसर पर उर्सूलाईन कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलाचरण की।

रंगारंग कार्यक्रम के तहत कॉलेज की छात्राओं ने मराठी लोक नृत्य और राजस्थानी नृत्य भी किया। इस अवसर पर डॉ सिद्धनाथ कुमार के साहित्यिक अवदान पर विशेष रूल से चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन शेफालिका सिन्हा ने की।

ज्ञात हो कि, झारखंड की कला परंपरा के संरक्षण के ऊपर लेखनी के लिये चयन किया गया था। कपरदार झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कार्य कर रहे है। इनके लेखन से झारखंड की कला को राष्ट्रीय पहचान मिली है। इसी वर्ष इनकी एक पुस्तक झारखंड की आदिवासी कला परंपरा प्रकाशित हुई है।

कपरदार आदिवासी कला परंपराओं को रेखांकित कर उन्हें जीवित रखने के उपक्रम में लगे हैं। यह सम्मान 2006 से लगातार देश के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता है। संस्था उत्कृष्ट रचनाक्रम के आधार पर यह सम्मान हर वर्ष देती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *