Advertisement

तेनुघाट में आयोजित मासिक लोक अदालत में 11 मामले का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची के निर्देशानुसार 25 नवंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के प्रभारी सचिव साक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

बताया कि लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एन आई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु सुनवाई किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए 02 बेंच का गठन किया गया था। प्रथम बेंच में जिला जज द्वितीय अनिल कुमार एवं अधिवक्ता देवदत्त तिवारी तथा दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता सोनी एवं अधिवक्ता कल्याणी मौजूद थे।

बताया कि मासिक लोक अदालत में कुल 11 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें कुल 16,66,000 रुपए सुलहनीय राशि संबंधित विभाग एवं पक्षकारों को प्राप्त हुआ। लोक अदालत की सफलता में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *