Advertisement

सरकार राज्य को सतत विकास की ओर ले जाने का कार्य कर रही है-लक्ष्मी सुरेन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। एक विशाल पेड़ की तरह विराट झारखंड सरकार, विशाल पेड़ की जड़ों को सींचने का काम कर रही है। उक्त तथ्यों को पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने 25 नवंबर को झारखंड सरकार की योजना आपकी सरकार के संदर्भ में गुवा मे सक्षात्कार देते हुए कही।

जिप अध्यक्ष सुरेन ने आपके अधिकार, आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बतायी कि ग्रामीणों को सरकार विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है। उनसे उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिया जा रहा है। उनकी समस्याओं का निष्पादन भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान मे सरकार द्वारा झारखंड के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करते हुए राज्य को सतत विकास की ओर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। झारखंड के विकास में यहां के गरीब-गुरुबा और शोषित, वंचित को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। आदिवासी-मूलवासी के हक-अधिकार का सम्मान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड को देश के विकसित राज्यों के समकक्ष ले जाने के क्रम में यहाँ के गांव, जंगल, जमीन, सभ्यता और संस्कृति को भी ध्यान में रखा जा रहा है। राज्य और राज्यवासियों के विकास के लिए अनेकों लोक-कल्याणकारी योजनाओ को प्रारंभ किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *