Advertisement

जोड़ा व बड़बील में छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पीयूष पांडेय/बड़बील (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा व् बड़बील में धूमधाम के साथ लोक आस्था का पर्व छठ मनाया गया।
इस अवसर पर जोड़ा बाजार के कैलास नगर में सोना नदी के तट पर सैकड़ों की संख्या में बिहारी समुदाय की महिलाएं और पुरुष छठ महापर्व के उत्सव में शामिल हुए। इसी तरह पुरवाजोड़ा के जगन्नाथ मंदिर के पीछे नदी में भी इस पर्व को मनाने के लिए काफी भीड़ देखी गयी। पूरा इलाका रोशनी और पटाखे से जगमगा रहा था।

इसी तरह बड़बील शहर में महंथ बस्ती के पास बांध और छोटेई हॉटिंग के पास कारो नदी पर कई रंग-बिरंगे कार्यक्रम के साथ इस पर्व को मनाया गया। जानकारी के अनुसार चार दिन तक यह त्योहार मनाया जाता है। इसमें बिना पानी के उपवास, पवित्र स्नान, लंबे समय तक पानी में रहना और सूर्य देव को अर्ध्य देना शामिल है।

डूबते और उगते सूर्य की पूजा के अलावा प्रकृति, जल, वायु और अपने-अपने देवताओं को अर्घ्य दिया जाता है। जोड़ा और बड़बील के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में सभी समुदाय की महिलाएं सिर पर पूजा सामग्री लेकर नदी के किनारे अर्ध्य अर्पित करने गई। छठ पर्व के समापन दिवस 20 नवंबर की सुबह से ही सोना नदी में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ व्रतियों ने व्रत और पूजा का अंतिम पड़ाव पार की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *