Advertisement

यह टीवी एक्टर है बाहुबली का अहम हिस्सा

 

 

बहुत काम लोगो को ये पता होगा की सबसे सफल फिल्म बाहुबली में एक टीवी कलाकार का भी प्रमुख योगदान है। एक खबर के अनुसार, हिंदी में बाहुबली की दमदार आवाज किसी और की नहीं शरद केलकर की है। शरद ने फिल्म में प्रभास के संवादों की डबिंग की है।

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए शरद ने कहा कि कोई भी इस बात पर यकीन करने को तैयार नहीं था कि मैंने अमरेंद्र बाहुबली के लिए डबिंग की है। खुद करन जौहर भी यह सुनकर अचरज में पड़ गए थे।

शरद बताते हैं कि डबिंग में कोई कमी न रह जाए इसके लिए उन्होंने बकायदा ट्रेनिंग ली। वह बताते हैं कि उनकी हमेशा से इच्छा थी कि वह राजामौली के साथ काम करें। उसी वक्त उन्हें यह ऑफर मिल गया। वह तो फिल्म में अभिनय भी करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। शरद ने महज 5 दिनों में डबिंग पूरी कर ली थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *