Advertisement

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में रणनीति पर चर्चा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ पुस्तकालय भवन मे अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, वरीय अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, सुभाष कटरियार, समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

इस संबंध में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा द्वारा बताया गया कि आगामी 7 नवम्बर को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार को और 21 नवम्बर को बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

संयोजक संतोष नायक ने बताया कि समिति द्वारा पिछले कई वर्षो से बेरमो को जिला बनाने की मांग की जा रही है । उन्होंने बताया कि आगामी 7 नवम्बर को हजारों की संख्या मे क्षेत्र के रहिवासियों का जुटान बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर होगा। इसके लिए अभी से समिति के द्वारा तैयारी की जा रही है।

कहा कि अनुमंडल के सभी पंचायत के प्रतिनिधियों से सम्पर्क किया जा रहा है। वहीं अगले माह 6 दिसम्बर को बेरमो अनुमंडल को 51वी वर्ष गांठ मनाया जायेगा। उसी दिन 6 दिसम्बर को जिला की मांग को लेकर महाजुटान होना है जिसमें हजारों हजार की संख्या मे महिला व पुरुष जुटेंगे।

बैठक मे समाज सेवी राम किंकर पांडेय, अधिवक्ता राकेश कुमार, विश्वनाथ, मो. साबिर, परसेंजीत चटर्जी, समाज सेवी नारायण प्रजापति सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *