Advertisement

खेग्रामस राज्य सम्मेलन में भाग लेने समस्तीपुर से 130 सदस्यों का दल रवाना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। चंपारण के बेतिया स्थित बापू सभागार में 4 व् 5 नवंबर को आहुत खेग्रामस का 7वां बिहार राज्य सम्मेलन में भाग लेने को 4 नवंबर को समस्तीपुर से 130 प्रतिनिधियों का जत्था ट्रेन से रवाना हो गया।

इस अवसर पर जत्था का नेतृत्व कर रहे खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान एवं जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय ने कहा कि सम्मेलन में मोदी सरकार के मनरेगा मजदूरी घोटाला, मंहगाई, बेकारी और नफरत की राजनीति को मुद्दा बनाया जायेगा। बिहार की गठबंधन सरकार से भी तमाम भूमिहीनों- अनाधिकृत बसावट का सर्वे कर नया वास आवास कानून बनाने की मांग उठाई जायेगी।

साथ हीं दो सौ यूनिट फ्री बिजली, 3 हजार रुपए मासिक वृद्धा पेंशन के साथ दलित-गरीबों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सवाल भी उठेगा। सम्मेलन का मुख्य नारा दलित-गरीब को जगाना है-भाजपा को 2024 में भगाना है दिया गया है।

जानकारी के अनुसार झंडे, बैनर से पटे बेतिया शहर के बापू सभागार में राज्य भर के 2 हजार से अधिक प्रतिनिधि पहुंचकर मजदूर विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य करेंगे।

समस्तीपुर से रवाना जत्था में भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस के सुरेश कुमार, शंकर महतो, कैलाश सिंह, सुशील कुमार, रुपा देवी, अशोक कुमार, राजू राय, श्रवण महतो, चंदेश्वर राय, अर्जुन भगत, अर्जुन दास, मो. मकसूद, राम प्रीत पासवान, रामभरोस राम, छट्ठू प्रसाद, शिवजी राय, सुदामा देवी, रामगणेश राय, देवेंद्र ठाकुर समेत 130 कार्यकर्ता व् नेता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *