Advertisement

ट्रैफिक पुलिस द्वारा थाना के समीप वाहन जांच

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट थाना के समीप ट्रेफिक पुलिस बोकारो द्वारा अपने उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर 3 नवंबर को वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में ट्रैफिक विभाग के एस आई सन्नी उरांव, आरक्षी संजय सिंह, किशोर उरांव शामिल थे।

इस अवसर पर एसआई उरांव ने बताया कि अभियान में चार पहिया व् दो पहिया वाहनों का जांच किया गया। कहा कि जाँच के दौरान गाड़ी का इन्सुरेंश पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट की जाँच की गई।

बताया कि वाहन जाँच के क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों में हेलमेट पर जोड़ दिया गया। जांच के दौरान वाहन चालकों को ऑन लाइन चलान काटा जा रहा है। बीमार सवारियों जो अस्पताल जाने या आने का पेपर दिखाता है उसे चेतावनी देकर छोड़ देते है। आगे हेलमेट और गाड़ी का कागजात ले कर चलने की हिदायत दी गई है।

वाहन जाँच में लगे एसआई उरांव ने बताया कि इस तरह का जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगया जा रहा है और जुर्माना लगा कर छोड़ा जा रहा है, ताकि सुरक्षा के प्रति वाहन चालक व् यात्री सतर्क हो जाये।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *