Advertisement

नमामि गंगे कार्यक्रम को लेकर डैम के पिकनिक स्पॉट पर सफाई कार्य

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नमामि गंगे योजना कार्यक्रम के तहत 3 नवम्बर को झारखंड सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत नमामि गंगे का आयोजन किया गया है।

नमामि गंगे कार्यक्रम को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम के पिकनिक स्पॉट पर जोरों से साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। डैम के आसपास जेसीबी लगाकर झाड़ी एवं जर्जर सड़क को व्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि आने जाने में सुविधा हो सके। ज्ञात हो कि, 3 नवंबर की संध्या 5 बजे से तेनुघाट डैम पिकनिक स्पॉट के पास नमामि गंगे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है ।

जिसमें हजारों की संख्या में आसपास के रहिवासियों से उपस्थित होने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार संतोष कुमार महतो द्वारा अपील की गई है। बीडीओ द्वारा अपील किया गया है कि नमामि गंगे योजना में उपस्थित हो और इसका लाभ उठाएं। साथ हीं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।

पिकनिक स्पॉट सफाई के दौरान 2 नवंबर को मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार सहित बीपीओ प्रमोद शर्मा, कनिय अभियंता अंजूराम शर्मा, रोजगार सेवक शंभू कुमार, विक्रम हलदर, सुरेश मुर्मू, गुलाम रसूल, तेनुघाट मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, मनोरंजन शर्मा, मनीष टुडू, गंगा तुरी, घलटू प्रमाणिक, पवन ठाकुर, अख्तर अंसारी, चुन्नू पांडेय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *