विवाह मंडप, सामुदायिक भवन, सड़क, मंदिर, बाउंड्री का निर्माण होगा-विधायक
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) कोलियरी विस्तार को लेकर 2 नवम्बर को बंद ढोरी एक्सावेशन परिसर मे मंदिर निर्माण भूमि पूजन किया गया। पंडित विष्णु कांत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव मंदिर निर्माण के लिए पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्य श्रद्धापूर्वक सम्पादित किया गया।
जानकारी के अनुसार भूमि पूजन में यजमान के रूप मे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह और ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल शामिल हुए। विधायक सिंह और जीएम अग्रवाल ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक जयमंगल सिंह ने कहा कि बिजली-पानी, विवाह मंडप, सामुदायिक भवन, सड़क, मंदिर, सोलर लाइट, बाउंड्री वाल आदि का यहां निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के भूगर्भ में कोयले का अकूत भंडार है। उसे निकालने के लिए ग्रामीण रहिवासी प्रबंधन को सहयोग करें।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक अग्रवाल ने कहा कि अमलो परियोजना पर ही ढ़ोरी प्रक्षेत्र का भविष्य निर्भर है। इसलिए इसके विस्तार में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि रैयतों व विस्थापितों को उसके अधिकार से वंचित नही किया जायेगा। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि ढ़ोरी क्षेत्र अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा।कार्यक्रम का संचालन एसओपी प्रतुल कुमार ने किया।
इस अवसर पर एएडीओसीएम पीओ के आर सत्यार्थी, एएफएम राजीव कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार, एसओ ईएएंडएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, एसओएक्स यू के पासवान,सहित यूनियन प्रतिनिधि गिरजा शंकर पांडेय, हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, राजेश्वर सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, श्रीकांत मिश्रा, कैलाश ठाकुर, जयनाथ मेहता, महेंद्र चौधरी वही कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह, सचिव विवेक चौहान, राजकुमार चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply